किशनगंज:- जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सभी अंचलाधिकारी के कार्यों एवं आंतरिक संसाधन समिति, आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। साथ ही नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सभी अंचलाधिकारी के कार्यों की समीक्षा बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज, भू लगान वसूली, सेस, मांग वसूली, अभियान बसेरा, बासगीत पर्चा वितरण, एलपीसी निर्गत करने की अद्यतन स्थिति, गैर मजरूआ आम भूमि तथा गैर मजरूआ मालिक भूमि बंदोबस्ती, लोक भूमि अतिक्रमण, जल संचयन का अतिक्रमण, न्यायालय वाद, भू हदबंदी, भू-दान, सरजमीं सेवा आदि के बिन्दु पर विस्तृत चर्चा करते हुए पिछले बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई। न्यायिक वादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश सभी अंचलाधिकारियो को दिया गया। ऑनलाइन दाखिल खारिज में प्रगति जिले की मात्र 65.28% पाया गया तथा ठाकुरगंज अंचल में सबसे कम 53.38% मामलो का निष्पादन पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए नियमानुसार त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
किशनगंज: जिला पदाधिकारी डॉ०आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में भू -अर्जन एवं सभी वरीय परियोजना से संबंधित बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। News Hindi Bihar
1
February 22, 2021
Tags

Good News
ReplyDelete